कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व जनतादल (एस) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने मंगलवार को कुछ संगठनों पर प्रहार करते हुए कहा कि श्री राम के नाम पर अशांति पैदा नही की जानी चाहिए। क्योंकि अशांति से राज्य में सुख का वातावरण खत्म हो जाता हैं। राज्य में कुछ ऐसे संगठन है जो अपने फायदें के लिए जनता का ब्रैन वाश कर देते हैं। हालांकि, यह घटना कई बार देश में राजनीतिक फायदे के लिए एकमात्र हथियार माना जाता हैं।यह साम्प्रदायिक दंगे हमेशा किसी राज्यो को कई महीनों के लिए अंधकार में ले जाते हैं।
श्री कुमारस्वामी आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय जेपी भवन में पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जयंती समारोह के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन संगठनोंका काम तो रावण जैसा है जिसके लिए इनके खिलाफ कड़ कार्रवाई होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि समाज में सदभावना बिगाड़कर किसी का भला नहीं होने वाला है इसलिए ऐसे लोगों से सतर्क रहने की भी जरूरत है।

Download Android App
Download iOS App