Viral video: जसप्रीत बुमराह की नकल करता दिखा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़

Summary :

जसप्रीत बुमराह भारत ही नहीं बल्कि इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए कमाल का खेल दिखाया है।

जसप्रीत बुमराह भारत ही नहीं बल्कि इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए कमाल का खेल दिखाया है। बुमराह की गेंदबाज़ी के दम पर भारत ने विदेशों में कमाल का प्रदर्शन किया है। खासकर टेस्ट सीरीज में भारत का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। बुमराह का एक्शन भी बाकी तेज गेंदबाजों से काफी अलग है और इस वजह से भी उन्हें विकेट लेने में आसानी होती है। बुमराह का एक्शन इतना फेमस हो गया है की अब ऑस्ट्रेलिया के एक खिलाड़ी ने बुमराह के एक्शन की नकल की है।

ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड के फाइनल मुकाबले में मैडिसन ने बुमराह का एक्शन कॉपी किया है। यह मैच वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया के बीच था। मैच के दौरान विक्टोरिया के पार्ट टाइम गेंदबाज निक मैडिसन गेंदबाजी के लिए आए और बुमराह के एक्शन में गेंदबाजी की। वैसे स्पिन गेंदबाजी करने वाले मैडिसन को तेज गेंदबाजी करता देख कमेंटेटर भी हैरान रह गए और उन्होंने उनके एक्शन की तुलना बुमराह से की।
आपको बता दें निक मैडिसन मूलरूप से बल्लेबाज हैं, जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। वो आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा वो आईपीएल में बैंगलोर के लिए भी खेल चुके हैं। 

Desk Team