कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बेंगलुरू में और कड़े कदमों की जरूरत बताई है, जिसके बाद शहर में आने वाले दिनों में लॉकडाउन लगने की अटकलें हैं।
सुधाकर ने यहां एक निजी अस्पताल में कोविड-19 का उपचार करा रहे मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से मिलने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘बेंगलुरू में और कड़े कदमों की जरूरत है। यह मेरी स्पष्ट राय है और इस बारे में मुख्यमंत्री को भी बताया जाएगा।’’
क्या सुधाकर ने येदियुरप्पा से लॉकडाउन लगाने के बारे में बात की, इस सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘मैंने उनसे इस बारे में बात की है। कल सर्वदलीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री कड़े कदमों की वकालत कर सकते हैं।’’
सोमवार को इस मामले में राज्य में सर्वदलीय बैठक होगी। पहले यह बैठक रविवार को होनी थी और इसकी अध्यक्षता येदियुरप्पा को करनी थी। चूंकि मुख्यमंत्री अस्पताल में हैं, इसलिए सोमवार को राजस्व मंत्री आर. अशोक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
सुधाकर ने कहा कि कोरोना वायरस से समन्वय और सभी के सुझावों से निपटा जा सकता है, इसलिए बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन एकमात्र समाधान नहीं है, लेकिन कोई भी फैसला लेने से पहले सबके विचार जाने जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



