कृषि कानूनों को लेकर जहां किसान अपनी मांग पर अडिग हैं वहीं केंद्र सरकार के मंत्री इन कानूनों को लगातार अन्नदाताओं के लिए हितकारी बता रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर अपनी बात दोहराते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करना केंद्र सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और तीन केंद्रीय कृषि कानून उनकी आय में कई गुना वृद्धि सुनिश्चित करेंगे।
कर्नाटक के बागलकोट में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा, ‘‘मैं कहना चाहता हूं कि अगर केंद्र सरकार की कोई बड़ी प्राथमिकता है तो वह किसानों की आय को दोगुना करना है।’’ नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद धरना क्यों? जिद्द छोड़ चर्चा करें किसान : नरेंद्र सिंह तोमर
कर्नाटक के मंत्री मुरुगेश आर निरानी की अध्यक्षता वाले समूह एमआरएन की किसान-हितैषी परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के बाद अमित शाह ने किसानों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों और पहलों को गिनाया। गृह मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व में बीजेपी सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है।


Download Android App
Download iOS App



