अमेरिका में जो बाइडन 20 जनवरी को निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले हैं। उससे पहले सभी 50 प्रांतो में हाईअलर्ट कारी कर दिया गया है। शपथ समारोह में हमले की आशंका के चलते वाशिंगटन डीसी में हजारों नेशनल गार्ड जवान को तैनात किया जा चुका है।
संघीय खुफिया ब्यूरो (एफबीआई) ने चेतावनी जारी की है कि डोनाल्ड ट्रंप समर्थक बाइडन के शपथग्रहण समारोह में बाधा डालने के लिए सभी प्रांतो में सशस्त्र प्रदर्शन कर सकते हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार वाशिंगटन डीसी में सुरक्षाकर्मियों ने शुक्रवार को हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
कैपिटल पुलिस ने शनिवार को पुष्टि की कि वर्जीनिया निवासी एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक पिस्तौल तथा कम से कम 509 गोलियां बरामद की गयी हैं। वाशिंगटन पोस्ट की खबर के अनुसार हालांकि गिरफ्तार व्यक्ति को बाद में छोड़ दिया गया। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में गत सप्ताह की तरह हिंसा न हो, इसके लिए नेशनल गार्ड जवानों को तैनात किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



