कर्नाटक : JD(S)-कांग्रेस सरकार ने कम दर पर JSW को जमीन का आवंटन किया – BJP

Summary :

भाजपा की कर्नाटक इकाई ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जनता दल(एस)-कांग्रेस सरकार ने अपना ‘‘खजाना भरने’’ और राज्य में सत्ता गंवाने के डर से बेल्लारी में जेएसडब्ल्यू स्टील संयंत्र को कम दर पर 3700 एकड़ भूमि आवंटित करने का फैसला ‘‘जल्दबाजी’’ में किया।

भाजपा के प्रदेश महासचिव सी टी रवि ने दावा किया कि गठबंधन सरकार ‘‘टूटने’’ के कगार पर है और जेएसडब्ल्यू स्टील संयंत्र पर कैबिनेट प्रस्ताव को सोमवार को मंजूरी दी गयी। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार तुरंत इसे रोके । 
रवि ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कर्नाटक सरकार ने 1993 से बेल्लारी जिले के संदूर में कई हिस्से में 8,000 एकड़ जमीन जेएसडब्ल्यू स्टील संयंत्र को दे दी । जमीन पट्टे पर दी गयी थी। कैबिनेट ने कल डेढ़ लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से 3,700 एकड़ के लिए सेल डीड की अनुमति दे दी ।’’ 
उन्होंने कहा कि स्टील संयंत्र के पास जमीन का बाजार मूल्य 15-20 लाख रुपये प्रति एकड़ है। केवल डेढ़ लाख रुपये प्रति एकड़ बेचने का सरकार का फैसला राज्य के हितों के खिलाफ है। 
सोमवार को कैबिनेट की बैठक के बाद ग्रामीण विकास मंत्री कृष्ण बेरे गौड़ा ने बेंगलुरु में संवाददाताओं को बताया कि बेल्लारी में जेएसडब्ल्यू स्टील को संयंत्र की स्थापना और कर्मचारियों के वास्ते आधारभूत संरचना विकसित करने के लिए ‘लीज कम सेल’ आधार पर 2005-06 में 3,660 एकड़ जमीन दी गयी । 

Shera Rajput