दक्षिण कन्नड़ जिला प्रशासन ने शहर के स्थानीय निकायों और ग्राम पंचायतों के अधिकारियों को पुलिस की मदद से जिले में लगे सभी विवादास्पद बैनर हटाने का निर्देश दिया है।दक्षिणी कन्नड़ के उपायुक्त के. वी. राजेंद्र ने निर्देश दिया कि नफरत फैलाने वाले अनधिकृत, विवादास्पद होर्डिंग और बैनर लगाने वालों के खिलाफ पुलिस विभाग के संज्ञान में लाकर उचित कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शित भड़काऊ बैनर के खिलाफ प्रदर्शन
राजेंद्र ने कहा कि जो कोई भी अधिकृत स्थलों पर बैनर लगाना चाहता है, उसे संबंधित अधिकारियों से अनिवार्य रूप से अनुमति लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बैनर के प्रिंटर के विवरण का भी उल्लेख किया जाना चाहिए।राजेंद्र ने यह भी कहा कि लाउडस्पीकर का इस्तेमाल उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार होना चाहिए।यह निर्देश हाल के दिनों में शहर के बाहरी इलाके और पड़ोसी उडुपी जिले में हिंदू संगठनों द्वारा प्रदर्शित भड़काऊ बैनर के खिलाफ प्रदर्शन के मद्देनजर आया है।


Download Android App
Download iOS App



