कर्नाटक की बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने बड़े ही अनोखे अभियान की शुरूआत की है। PayCM नाम के इस अभियान में कांग्रेस ने सीएम बसवराज बोम्मई की तस्वीर वाला क्यूआर कोड तैयार किया है। इतना ही नहीं इस क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद ’40 परसेंट सरकार’ नाम की एक वेबसाइट खुलती है जिसे कांग्रेस ने ही डिजाइन किया है।
कर्नाटक कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो ट्वीट किया गया है। वीडियो में जिसमें एक युवक मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से अपील करता दिख रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि ये युवा आपका खजाना नहीं मांगते…आपकी पार्टी का टिकट नहीं मांगते… 40% कमीशन नहीं पूछा जाता… बस ये एक उचित नौकरी की मांग करते हैं।

दरअसल, कांग्रेस का आरोप है कि कर्नाटक में सरकार द्वारा वित्त पोषित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए निविदा राशि का 40 फीसदी बीजेपी नेताओं और अधिकारियों द्वारा रिश्वत के रूप में लिया जाता है। अपने इस आरोप को लेकर ही कांग्रेस ने ’40 फीसदी सरकार’ वाला अभियान जारी किया है।


Download Android App
Download iOS App



