प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी और उनके परिवार के सदस्य मैसूर के निकट कार हादसे में घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के वक्त चालक के अलावा प्रह्लाद, उनके पुत्र, पुत्रवधू और एक बच्चा कार में था।ऐसा बताया गया है कि उन्हें कुछ चोटें आई हैं और उन्हें जेजेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि चोटें ‘‘मामूली’’बताई जा रही हैं।यह हादसा अपराह्न करीब डेढ़ बजे काडाकोला के निकट हुआ। ऐसा बताया जा रहा है कि बांदीपुर जा रही कार सड़क पर बने डिवाइडर से जा टकराई। सूत्रों ने बताया कि मैसूर पुलिस अधीक्षक सीमा लटकर ने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा किया।


Download Android App
Download iOS App



