मुंबई के एक मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अब्दुल अजीज खान उर्फ बच्चा खान को कर्नाटक पुलिस ने धरदबोचा है। 37 आपराधिक मामलों में वांछित गैंगस्टर को कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार तड़के एक ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मुंबई पुलिस को 37 गंभीर अपराधों हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी, लूट और नशीली दवाओं के मामलों में वांछित था।
बेंगलुरु ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) वामसी कृष्णा, अतिरिक्त एसपी लक्ष्मी गणेश और अनेकल के डिप्टी एसपी एम. मल्लेश के नेतृत्व वाली टीम को आरोपी व्यक्ति के एक निजी रेस्तरां में रहने की जानकारी मिली, जिसके बाद एक विशेष अभियान चलाया गया। गिरफ्तारी के वक्त आरोपी के पास लोडेड गन थी, लेकिन टीम ने उसे काबू में कर लिया।
ममता बनर्जी की फ्लाइट के सामने आया था दूसरा प्लेन, पायलट की मुस्तैदी के चलते टला हादसा
पुलिस ने आरोपी के पास से चार जिंदा गोलियां, एक पिस्टल, 15 सिम कार्ड और 6 मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपी व्यवसायी सिकंदर राजू लुलादिया पर मुंबई में उसके कार्यालय में लोहे की रॉड से हमला करने के एक मामले में भी वांछित था। मुंबई पुलिस द्वारा शहर और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में उसकी तलाश तेज करने के बाद आरोपी कर्नाटक में छिपा था।


Download Android App
Download iOS App



