Karnataka Red Bird Private Jet Crash : रविवार को कर्नाटक के विजयपुरा जिले में रेडबर्ड एविएशन का एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, दुर्घटना के समय विमान में दो यात्री सवार थे। बाबलेश्वर तालुक के मंगलूर गांव में हुई इस घटना में विमान में सवार दोनों यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।
सूत्रों के मुताबिक, विमान कलबुर्गी से बेलगावी जा रहा था, तभी ईंधन खत्म होने के कारण उसे आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान मंगलूर गांव में एक किसान के खेत में जा गिरा। घायलों की पहचान कैप्टन कुणाल मल्होत्रा और प्रशिक्षु पायलट गौतम शंकर के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाबलेश्वर पुलिस दुर्घटनास्थल पर तुरंत पहुंची। यह घटना बाबलेश्वर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आती है। विमान की पहचान सेसना 172 टैंगो चार्ली के रूप में हुई है। मामले की जांच जारी है, वहीं दुर्घटना के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
Karnataka Red Bird Private Jet Crash : क्या कहा डीजीसीए ने

डीजीसीए ने कहा, “8 फरवरी को रेडबर्ड फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी लिमिटेड का सेसना 172 विमान वीटी-ईयूसी (एमएसएन-17265717) बागलकोट (बेलगावी से 100 किमी पूर्व) हवाई अड्डे के पास एक खेत में आपातकालीन लैंडिंग करने में विफल रहा। प्रशिक्षक और कैडेट दोनों सुरक्षित हैं।”
Private Redbird Aircraft Crash : कब घटा हादसा

दरअसल, यह हादसा विजयपुरा जिले के बालेश्वर तालुका के मैंगलौर गांव के पास हुआ. शुरुआती जांच में सामने आया है कि कालबुर्गी के पास ही विमान हवा में डगमगाने लगा था. पायलट ने विमान को काफी संभालने की कोशिश की, लेकिन मैंगलोर के पास एक खेत में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में मौजूद दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
Karnataka Private Jet Crash News : जेट विमान क्यों हुआ हादसे का शिकार?

विजयपुरा के मैंगलोर गांव के पास खेत में दुर्घटनाग्रस्त जेट विमान को लेकर जांच शुरू हो गई है. अभी तक की जांच में सामने आया है कि ईंधन की कमी के कारण ये हादसा हुआ है. हालांकि अभी तक किसी पुलिस अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है. स्थानीय पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. वहीं रेड बर्ड एविएशन की ओर से भी कोई बयान नहीं आया है. वहीं हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान पायलट और ट्रेनी पायलट के रूप में हुई है.
फ्लाइट ट्रेनिंग के लिए उपयोग होता है विमान
रेडबर्ड एविएशन (Redbird Aviation) भारत में स्थित एक प्रमुख फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी है. ये सेसना 172 टैंगो चार्ली प्राइवेट जेट से फ्लाइट ट्रेनिंग देता है. जो प्रशिक्षण के लिए विश्व स्तरीय विमानों का उपयोग करती है. यह अकादमी बारामती, बेलगावी और सियोनी में अपने बेस से पायलट प्रशिक्षण प्रदान करती है. बताया जाता है कि सेसना 172 एसपी में एक बेसिक ऑटोपायलट होता है जिसका उपयोग किसी निश्चित दिशा में उड़ान भरने, वीओआर या आईएलएस को कैप्चर करने या वर्तमान ऊंचाई को कैप्चर और बनाए रखने आदि के लिए किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – मशहूर बेकरी के मालिक ने 17वीं मंजिल से लगाई छलांग, हुई दर्दनाक मौत, मौके पर थे लोग, मगर देखते रह गए


Download Android App
Download iOS App




