कर्नाटक में जनता दल (एस) राज्य के लोगों तक पहुंचने के प्रयास में शनिवार से ‘जनता जलाधरे-गंगा रथ यात्रा’ शुरू करने जा रही है। यह आयोजन सत्तारूढ़ भाजपा सरकार से सभी सिंचाई परियोजनाओं को लागू करवाने की मांग को लेकर किया जा रहा है।
सिंचाई परियोजना को लागू करने के लिए उठाई गई मांग
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के 15 नदी के तटों से होगा। कलश में राज्य भर के 94 जलाशयों से पानी एकत्र किया जाएगा। गंगा रथ 8 मई तक राज्य के 31 जिलों के 180 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेंगे। सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए राज्य और केंद्र सरकारों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा है कि ‘जनता जलाधरे-गंगा रथ यात्रा’ उनके जीवन का सबसे महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है।
‘गंगा रथ’ पानी इकट्ठा करने के लिए…
कुमारस्वामी ने कहा, पिछले 75 वर्षों में राज्य के साथ हुए अन्याय को दूर करने के उद्देश्य से कार्यक्रम चलाया जाएगा।’गंगा रथ’ पानी इकट्ठा करने के लिए निर्धारित स्थानों पर पहुंच गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एच.डी. देवेगौड़ा मांड्या जिले में कृष्णा राजा सागर (केआरएस) बांध से पानी एकत्र करेंगे। इसी तरह, पार्टी के शीर्ष नेता राज्य भर के सभी प्रमुख नदी तटों और जल निकायों से पानी एकत्र करेंगे।

Download Android App
Download iOS App