कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने विधायक दल के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस को यहां 15 सीटों पर हुए उपचुनाव में महज दो सीटें मिली हैं।जानकारी के मुताबिक सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा सौंप दिया है।
सूत्रों के मुताबिक सिद्धारमैया ने कहा कि विधायक दल के नेता के रूप में मुझे लोकतंत्र का सम्मान करने की आवश्यकता है। मैंने कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में इस्तीफा दे दिया है। मैंने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी जी को सौंप दिया है। थोड़ी देर में सिद्धारमैया प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाले है।
झारखंड में बोले राहुल- सत्ता में आने पर लोगों को जल, जंगल और जमीन लौटाया जाएगा
बता दें कि आज कर्नाटक में हुए उपचुनाव मतगणना जारी हैं। कर्नाटक में सत्तारूढ़ बीजेपी ने उपचुनावों में छह सीटें जीतकर विधानसभा में सोमवार को बहुमत हासिल कर लिया। वह 6 अन्य सीटों पर आगे भी चल रही है। कर्नाटक विधानसभा उपचुनावों के लिए मतगणना अभी जारी है।


Download Android App
Download iOS App



