दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आबकारी नीति मामले में सीबीआई जांच का सामना कर रहे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दो से तीन दिन में गिरफ्तार किया जा सकता है। केजरीवाल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि गुजरात में युवाओं के उत्साह को देखते हुए ऐसा लगता है कि सिसोदिया को दस दिन के बजाय दो से तीन दिन में गिरफ्तार किया जा सकता है।
केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित गुजरात की यात्रा पर हैं, जहां इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। वह भावनगर में टाउनहॉल कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में मौजूद रहे सिसोदिया ने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) के बढ़ते समर्थन के कारण उनके खिलाफ सीबीआई कार्रवाई की गई। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में पिछले सप्ताह सिसोदिया के आवास पर छापा मारा था।


Download Android App
Download iOS App



