आम आदमी पार्टी ने दिल्ली , पंजाब का रण जीतने के बाद गुजरात फतह करने के लिए उतर गई हैं। चुनावी समय तय होने से पहले ही आम आदमी पार्टी ने दूरूस्ती दिखाते हुए गुजरात के चुनावी रण में अपने 10 उम्मीदवारों का एलान कर दिया हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा की गुजरात के चुनावी इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा हैं की 4 महीने पहले उम्मीदवारों का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता जिस मजबूत विकल्प का इतंजार कर रही थी, वह अब मौजूद है।
उम्मीदवारों के चयन में आप ने अपनाया पंजाब व दिल्ली का फॉर्मूला
जिस तरह आम आदमी पार्टी ने दिल्ली व पंजाब में अपनी बागडोर युवाओं को सौंपकर सत्ता पर काबिज हुए उसी फोर्मूला के तहत आप ने गुजरात में उम्मीदवारों का चयन किया हैं।10 उम्मीदवारों सबसे ज्यादा युवा हैं। जो चुनावी रण में कांग्रेस व सत्तारूढ पार्टी बीजेपी के मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।
किस व्यक्ति को कहां से मिला टिकट
आम आदमी पार्टी ने सोमनाथ से जगमल वाला व बेछराजी विस सीट से सागर राबरी पर पार्टी ने दांव खेला हैं। राजकोट साउथ से शिवलाल बरासिया, गरियाधर से सुधीर वघानी, बरडोली से राजेंद्र सोलंकी और नरोदा से ओमप्रकाश तिवारी पर भरोसा जताया गया है। भीमाभाई चौधरी को देवधर से टिकट मिला हैं। राजकोट ग्रामीण से वाशराम सगाथिया को टिकट दिया गया है। पार्टी ने कामरेज विधानसभा क्षेत्र से राम धाधुक पर दांव लगाया है


Download Android App
Download iOS App



