कुवैत जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान को शुक्रवार सुबह करीपुर हवाईअड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद केरल के कोझिकोड में एक आपातकालीन लैंडिंग की। हवाईअड्डा के सूत्रों ने बताया कि सामान रखने वाले स्थान पर आग लगने की सूचना देने वाला ‘अलार्म’ बजने के बाद ‘‘एहतियाती तौर’’ पर यह कदम उठाया गया।
विमान में 17 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। हवाईअड्डे के प्रभारी निदेशक मोहम्मद शाहिद ने बताया कि विमान IX 393 में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। विमान ने सुबह आठ बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी और नौ बजकर 11 मिनट पर वह सुरक्षित उतर गया।
एआइई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि ‘अलार्म बजने के बाद पायलट ने लौटने का फैसला किया और विमान को सुरक्षित तरीके से हवाईअड्डे पर उतारा गया। बाद में जांच में पता चला कि ‘अलार्म’ गलती से बजा था। सूत्रों ने बताया कि विमान की जांच जारी है और यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।


Download Android App
Download iOS App



