केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बैठक अच्छी रही। उन्होंने महत्वाकांक्षी सिल्वरलाइन परियोजना को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद जतायी।यह बैठक केरल सरकार की महत्वाकांक्षी सेमी-हाई स्पीड रेल परियोजना सिल्वरलाइन के खिलाफ विपक्षी दलों के भारी विरोध की पृष्ठभूमि में हुई है।
राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए विजयन ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ बैठक अच्छी रही और उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।विजयन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि वह रेल मंत्री के साथ परियोजना पर चर्चा करेंगे।मुख्यमंत्री ने यह उम्मीद भी जताई कि सेमी-हाई स्पीड रेल परियोजना के लिए केंद्र से मंजूरी देने की प्रक्रिया तेज की जाएगी।

सिल्वरलाइन परियोजना को के-रेल परियोजना के रूप में भी जाना जाता है। यह केरल सरकार और रेल मंत्रालय का एक संयुक्त उद्यम है। राज्य में तिरुवनंतपुरम से कासरगोड़ के बीच 530 किलोमीटर के हिस्से में इसका निर्माण किया जाएगा।
इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि विजयन ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। पीएमओ ने बैठक की तस्वीरें भी ट्वीट कीं।


Download Android App
Download iOS App



