शनिवार को तड़के केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को तबियत खराब होने की शिकायत के चलते चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार 73 वर्षीय विजयन को तड़के तीन बजे कुछ संक्रामक बीमारी के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विजयन शुक्रवार को पत्नी के साथ ब्लड काउंट में घटाव-बढ़ाव के कारण सामान्य जांच के लिए अस्पताल गये थे। चिकित्सकों का एक दल विजयन की स्वास्थ्य की जांच कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री को एक यूरोलोजिस्ट की निगरानी में भर्ती कराया गया है और उनका चेकअप किया जा रहा है।
हालांकि, अभी तक उनकी सही बीमारी का पता नहीं चल सका है। उनके स्वास्थ्य के संबंध में रिपोर्ट अभी तक जारी नहीं की गई है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



