विराट का पत्नी अनुष्का की फिल्म ‘परी’ देखकर रहा ऐसा रिएक्शन, कहा- अब तक की सबसे अच्छी……

Summary :

NULL

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी और बॉॅलीवुड के अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की फिल्म परी देखी है और उन्हें उसमें अनुष्का की एक्टिंग काफी पंसद आई है।

विराट कोहली ने शुक्रवार को एक ट्वीट करते हुए लिखा, ”पिछली रात फिल्म परी देखी। यह मेरी पत्नी का अब तक का सबसे बेहतरीन काम है। पिछले कुछ समय में मैंने इससे बेहतर कोई फिल्म नहीं देखी। डर भी लगा, लेकिन तुम पर गर्व है अनुष्का शर्मा।”

फिल्म परी को प्रोसित रॉय ने निर्देशित किया है साथ ही इस हॉरर फिल्म को अनुष्का की क्लीन स्लेट फिल्म्स और क्रिअर्ज ने संयुक्त रूप से प्रोड्यूस किया है। अनुष्का की एनएच 10 और फिलोरी के बाद बतौर निर्माता उनकी यह तीसरी फिल्म है। परी फिल्म में अनुष्का के साथ बांग्ला अभिनेता परमब्रता चटर्जी भी हैं।

फिल्म परी के ट्रेलर से पहले ही अनुष्का फिल्म के टीचर में बहुत ज्यादा डरावनी दिखाई दी थी। फिल्म परी के ट्रेलर ने यह साफ कर दिया था कि यह फिल्म कमजोर दिल वालों के लिए बिल्कुल भी नहीं है। फिल्म के ट्रेलर में अनुष्का का अवतार काफी ही डरावना था।

अनुष्का शर्मा फिल्म में एक भूतिया अवतार से लेकर एक डरी हुई लड़की जैसी दिखाई दी हैं। इस फिल्म में बंगाली फिल्म्स के प्रसिद्ध एक्टर परमब्रत चटर्जी भी अहम भूमिका में हैं। परमब्रत चटर्जी इस फिल्म से पहले फिल्म कहानी में एक बंगाली पुलिस वाले के किरदार में भी नजर आ चुके हैं।

परी एक हॉरर फिल्म है और इसका पूरा नाम है ‘परी: नॉट ए फेरी टेल’। अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस ‘क्लीन स्लेट फिल्म्स’ की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह एनएच 10 और फिल्लौरी जैसी फिल्में बना चुकी हैं।

‘परी’ अनुष्‍का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स की तीसरी फिल्म है। पहले यह 2 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट 2 मार्च कर दी गई।

अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म ‘NH 10’ थी, जिसमें उनके रोल को पति विराट कोहली ने भी सराहा था।अपनी होम प्रोडक्शन की दूसरी फिल्म ‘फिल्लौरी’ में अनुष्का ने एक दोस्ताना भूत का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों का खास रिस्पांस नहीं मिला था।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

Desk Team