Kerala : राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री की आलोचना की

Summary :

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने यहां केरल विश्वविद्यालय में हाल ही में आयोजित सीनेट की बैठक की अध्यक्षता को लेकर राज्य की उच्च शिक्षा मंत्री आर. बिंदू पर रविवार को हमला बोलना जारी रखा और आरोप लगाया कि उनकी उपस्थिति “अवैध” और “नियमों के खिलाफ” थी।  Highlights  राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री की आलोचना की  सीनेट बैठक की अध्यक्षता   शिक्षा मंत्री होने का दावा   सीनेट बैठक की अध्यक्षता नाराज दिख रहे खान ने कहा कि विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक की अध्यक्षता कुलाधिपति या उनके द्वारा अधिकृत कोई व्यक्ति कर सकता है। सीनेट…

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने यहां केरल विश्वविद्यालय में हाल ही में आयोजित सीनेट की बैठक की अध्यक्षता को लेकर राज्य की उच्च शिक्षा मंत्री आर. बिंदू पर रविवार को हमला बोलना जारी रखा और आरोप लगाया कि उनकी उपस्थिति “अवैध” और “नियमों के खिलाफ” थी।

 Highlights 

  • राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री की आलोचना की 
  • सीनेट बैठक की अध्यक्षता  
  • शिक्षा मंत्री होने का दावा  

सीनेट बैठक की अध्यक्षता

नाराज दिख रहे खान ने कहा कि विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक की अध्यक्षता कुलाधिपति या उनके द्वारा अधिकृत कोई व्यक्ति कर सकता है।
सीनेट की बैठक की अध्यक्षता बिंदू के करने से जुड़े सवाल पर राज्यपाल ने संवाददाताओं से कहा कि किसी अन्य व्यक्ति को अध्यक्षता करने का अधिकार नहीं है।

शिक्षा मंत्री होने का दावा

उन्होंने कहा, “मुझे पता चला है कि शिक्षा मंत्री होने का दावा करने वाले किसी व्यक्ति ने सीनेट हॉल में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश की…यह कानून का उल्लंघन है। जब मीडिया ने इस संबंध में मंत्री के बयानों की ओर ध्यान दिलाया तो खान ने कहा, ‘‘मैं अपराधियों को जवाब नहीं देने जा रहा हूं। मंत्री बिंदू ने कोझिकोड में संवाददाताओं से कहा कि उनके पास विवादों पर बर्बाद करने के लिए समय नहीं है। राज्यपाल की आलोचना के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह कानूनी नहीं है, तो अदालत का दरवाजा खटखटाया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team