अक्टूबर महीनें के खत्म होने के बाद से ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दी है। सुबह और शाम के समय मौसम में बड़ा बदलाव देखनों को मिल जाता है। भारत मौसम विभाग ने गुरूवार को कहा कि केरल के तीनों दक्षिणी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है और यह भी कहा कि छह से 20 सेंटीमीटर तक की भारी वर्षा होने का संकेत है।
चौबीस घंटों में बारिश होने की आशंका
विभाग ने एक बयान में कहा कि पथनमथिट्टा और इडुक्की जिलों में आज कुछ स्थानों पर भारी वर्षा (24 घंटे में 12-20 सेंटीमीटर) होने की आशंका है। उसने कहा कि इसी तरह शुक्रवार को पथनमथिट्टा और इडुक्की जिलों के साथ ही कोट्टायम जिले में भारी वर्षा होने का अनुमान है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बयान में कहा गया है कि दक्षिण तमिलनाडु और उसके आसपास के क्षेत्र में चक्रवातीय परिसंचरण की स्थिति बनने के कारण अगले पांच दिनों में ज्यादातर स्थानों पर वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
उसने कहा कि केरल में उत्तरपूर्व मानसून सक्रिय है तथा पिछले 24 घंटे में केरल में ज्यादातर स्थानों पर तथा लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर वर्षा हुई है।


Download Android App
Download iOS App



