केरल में पिछले महीने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लौटा 30 वर्षीय एक व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है, जिसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या पांच हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मंगलवार को कहा कि व्यक्ति 27 जुलाई को कालीकट हवाई अड्डे पर विमान से उतरा था और मलप्पुरम जिले में एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

मंत्री ने कहा कि उसकी हालत स्थिर है। व्यक्ति के माता-पिता और उसके संपर्क में आए अन्य लोगों पर नजर रखी जा रही है।उन्होंने कहा कि यह राज्य में मंकीपॉक्स का पांचवां मामला है।मंत्री ने कहा कि मंकीपॉक्स के पहले रोगी को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है और अन्य की हालत स्थिर है।


Download Android App
Download iOS App



