Kerala: केरल में कासरगोड की एक अदालत ने 2017 में जिले की एक मस्जिद के अंदर एक मदरसा शिक्षक की हत्या से संबंधित मामले में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के तीन कार्यकर्ताओं को बरी कर दिया। कासरगोड प्रधान सत्र अदालत के न्यायाधीश के के बालाकृष्णन ने मामले में तीन आरोपियों को बरी कर दिया।
Highlights:
- मदरसे के शिक्षक की हत्या के मामले में आरएसएस के तीन कार्यकर्ता बरी
- मामले का विस्तृत फैसला अभी आना बाकी
मामले का विस्तृत फैसला अभी आना बाकी
मोहम्मद रियास मौलवी (34) पास के चूरी में स्थित एक मदरसे में पढ़ाते थे। मौलवी की 20 मार्च, 2017 को मस्जिद में उनके कमरे में हत्या कर दी गई थी। चूरी स्थित मुहयुद्दीन जुमा मस्जिद के परिसर में घुसे एक गिरोह ने कथित तौर पर उनका गला काट दिया था।


Download Android App
Download iOS App



