उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के देवरिया में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। डुमरी गांव में गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल घर में चाय बनाते समय रसोई गैस का सिलेंडर फट गया। हादसे में एक महिला समेत 3 बच्चों की मौत हो गई।
- रसोई गैस सिलेंडर फटने से बच्चे समेत 4 लोगों की मौत
- फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
- आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया
सिलेंडर में आग लगने से हुआ विस्फोट
आपको बता दें देवरिया के जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह के मुताबिक, ”दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी.”डीएम ने कहा, ”डुमरी गांव में एक महिला रसोई में खाना बना रही थी। सिलेंडर फटने से महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा.”सिंह ने कहा कि 40 वर्षीय व्यक्ति सुबह चाय बना रहा था तभी सिलेंडर में आग लग गई और विस्फोट हो गया।
आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया
ये हादसा देवरिया के भलुअनी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में शिव शंकर के परिवार के साथ हुआ। शिव शंकर आरती का पति है, जो परिवार के पांच सदस्यों में एकमात्र बचा है।घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।


Download Android App
Download iOS App




