हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी) भाजपा नेता दीपक टंडन ने अपनी एवं परिवार की जान को खतरा बताते हुए गोलीकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। अंदेशा जताया कि उसे लगातार फिर से धमकी मिल रही है। एक बार फिर से घर पर हमला होने का अंदेशा जताया है।
शनिवार को प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा नेता दीपक टंडन ने कहा कि वह ज्वालापुर पुलिस की कार्यशैली से पूरी तरह से संतुष्ट हैं लेकिन एक मुख्य आरोपी लक्की भदौरिया, कन्नू पहाड़ी समेत कई आरोपी फरार चल रहे हैं। उसे अभी धमकियां दी जा रही हैं। उसके परिचितों से संपर्क साधकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। चेताया जा रहा है कि मुकदमा वापस न लेने का अंजाम बेहद ही बुरा होगा।
भावुक हुए भाजपा नेता ने कहा कि उसकी पत्नी-मां ने घर से बाहर निकलना कम कर दिया है, उन्हें डर लगा रहा है कि कही कोई उन पर कोई हमला न कर दें। अंदेशा जताया कि उसके घर पर फिर से हमला हो सकता है और उसके साथ कोई अनहोनी घटित हो सकती है। सुरक्षा देने की गुहार लगाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि वह और उसका परिवार डर के साये में जी रहे हैं, ऐसे में उन्हें सुरक्षा की बेहद आवश्यकता है। भाजपा नेता ने आरोपियों पर गैंगस्टर एवं गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई होने की मांग करते हुए कहा कि पुलिस को इस दिशा में कदम उठाना चाहिए, जिससे की कानून व्यवस्था का कोई मजाक न बना सके। इस दौरान भाजपा नेता की पत्नी, मां एवं बेटी भी मौजूद रही, उनके चेहरे पर भी खौफ साफ तौर पर देखने को मिला।
खन्नानगर गोलीकांड का मुख्य आरोपी अभी भी फरारबहुचर्चित खन्नानगर गोलीकांड में गिरफ्तारी का सिलसिला अब थमता नजर आ रहा है। दूसरे मुख्य आरोपी दस हजार के इनामी लक्की भदौरिया एवं कन्नू पहाड़ी को गिरफ्तार कर पाने में ज्वालापुर पुलिस पूरी तरह से विफल साबित हुई है, वहीं इन दोनों इनामियों के अलावा कई अन्य नामजद आरोपी भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। उधर, पीड़ित भाजपा नेता दीपक टंडन और उनके परिवार ने जान का खतरा बताया है। गौरतलब है कि बीती 6 अगस्त को खन्ना नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के ही दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद दीपक टंडन के घर पर फायरिंग की गयी थी। जिसमें दीपक टंडन की और से कई लोगों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया गया था। मुकद्दमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी विष्णु अरोड़ा सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से बातचीत करता हुआ दीपक टंडन। (छायाः संजय


Download Android App
Download iOS App



