गुजरात दौरे पर पीएम मोदी ने मां से की मुलाकात, छोटे भाई पंकज मोदी ने बताई अहम बात

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार की शाम गांधीनगर के रायसन इलाके में अपनी मां हीराबा मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। मोदी दिन में दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे। प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी ने कहा कि वह देर शाम मां से मिले। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद में खादी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार की शाम गांधीनगर के रायसन इलाके में अपनी मां हीराबा मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। मोदी दिन में दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे। प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी ने कहा कि वह देर शाम मां से मिले। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद में खादी उत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद उनके साथ आधा घंटा बिताया।
बाद में प्रधानमंत्री गांधीनगर स्थित राजभवन के लिए रवाना हो गए जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे। प्रधानमंत्री रविवार को कच्छ एवं गांधीनगर में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। खादी उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने चरखे के साथ अपने निजी संबंध के बारे में बात की थी और याद किया कि उनकी मां बचपन में चरखे पर काम करती थीं। प्रधानमंत्री ने इससे पहले 18 जून को अपनी मां से मुलाकात की थी।

Desk Team