मेघालय में हुई गोलीबारी को लेकर खड़गे ने मोदी पर कसा तंज- BJP की सरकार असफल रही, जनता को मिला दर्द

Summary :

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को मेघालय के पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले के मुकरोह गांव में हुई गोलीबारी की घटना में छह लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया।

मेघालय में बुधवार को एक हिंसक घटना हो गई जिससे की लोगों के बीच खौंफनाफ माहौल बन गया । आपकों बता दें कि इस गोलीबारी में अमुमान 6 लोग मारे गए । यह दर्दनाक हिंसक घटना मेघालय के मुकरोह गांव की बताई जा रही है। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शोक व्यक्त करते हुए गहरा दुख जताया। 
खड़गे ने ट्वीट करके मोदी सरकार पर कसा तंज

 खड़गे ने ट्वीट कर कहा, ‘‘असम-मेघालय की सीमा पर हुई गोलीबारी की घटना बहुत दुर्भाज्ञपूर्ण है जिसमें छह लोगों की जान चली गई।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन (एनईडीए) पर हमला बोलते हुए श्री खड़गे ने कहा, ‘‘भाजपा का एनईडीए गठबंधन असफल रहा है। अब समय आ चुका है कि केंद्रीय गृह मंत्री दो राज्यों के बीच सीमा विवाद को सुलझाएं, इससे पहले कि वहां की स्थिति ज्यादा भयावह हो जाए।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की।
गौरतलब है कि मंगलवार सुबह मेघालय के ग्रामीणों और असम पुलिस के बीच हिंसक झड़पें हुई जिसमें मेघालय के पांच नागरिक और असम के एक वन रक्षक समेत छह लोगों की मौत हो गई और दो नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Desk Team