उत्तर प्रदेश के लखनऊ के दुबग्गा के बिगारिया इलाके में प्रापर्टी डीलर के रूप में काम कर रहे नंद किशोर अपने घर के पंखे पर लटकर फांसी लगा ली। आपकों बता दें कि नंद किशोर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का भतीजा था। इस बात की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन पर दी गई और तुरंत जांच पड़ताल शुरू कि गई। जब इस बात की मुख्य तौर से पुष्टि हुई कि भतीजे नंद किशोर ने आत्महत्या कर ली है।
केंद्रीय मंत्री के भतीजे ने की आत्महत्या
मिली जानकारी के मुताबिक कौशल किशोर संसद में मोहनलालगंज निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह वर्तमान में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के राज्य मंत्री हैं। कौशल किशोर हाल ही में तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड के बारे में बात करते हुए कहा था कि शिक्षित लड़कियों को लिव-इन रिलेशनशिप में नहीं आना चाहिए।