दक्षिणी ब्राजील के राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है और लगभग 70 लोग अभी भी लापता हैं। एजेंसी के अनुसार, भारी बारिश सबसे खराब जलवायु त्रासदियों में से एक थी, जिसने अब तक राज्य की राजधानी पोर्टो एलेग्रे सहित 235 नगर पालिकाओं को प्रभावित किया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यहां सोमवार से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं, पुल नष्ट हो गए हैं और 14 लाख से अधिक आबादी वाले पोर्टो एलेग्रे शहर को अलर्ट पर रखा गया है।
- ग्रांडे डो सुल में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है
- लगभग 70 लोग अभी भी लापता बताये जा रहे हैं
- भारी बारिश सबसे खराब जलवायु त्रासदियों में से एक थी
- यहां सोमवार से लगातार बारिश हो रही है
आपदा से 24 हजार लोग विस्थापित
ब्राजील सरकार ने रियो ग्रांडे डो सुल को उपकरण और वित्तीय सहायता भेजी है। आपदा से 24 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने कहा, ये कठिन दिन होंगे। हम लोगों से अपने घर छोड़ने के लिए कहते हैं। हमारा लक्ष्य जीवन बचाना है। चीजें खो जाएंगी, लेकिन हमें जीवन बचाना होगा। हमारी प्राथमिकता लोगों को बचाना है। बाकी हम आगे का रास्ता खोज लेंगे।
राष्ट्रपति ने किया दौरा
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने स्थानीय अधिकारियों से मिलने और अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए बृहस्पतिवार को राज्य का दौरा किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘इस बारिश से प्रभावित हुए लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हमारी सरकार हरसंभव कोशिश करेगी।’’ एजेंसी ने बताया कि बारिश के कारण 10,000 से अधिक लोगों को अपने घर छोड़कर जाना पड़ा। सोमवार को शुरू हुई बारिश के शुक्रवार तक जारी रहने के आसार है।


Download Android App
Download iOS App




