असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद के अचानक खूनी संघर्ष में तब्दील हो जाने से राज्य की “संवैधानिक सीमा” की सुरक्षा कर रहे असम पुलिस के कम से कम पांच जवानों की मौत हो गई और एक पुलिस अधीक्षक समेत 60 अन्य घायल हो गए। इस खूनी संघर्ष को लेकर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
मंगलवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि केंद्र सरकार शांति स्थापित करने का पूरा प्रयास करेगी। नॉर्थ ईस्ट एमपी फोरम ने मिज़ोरम और असम के लोगों से अपील की है, ख़ासतौर पर बॉर्डर इलाकों में रहने वाले लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
गौरतलब है कि असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद के अचानक बढ़ने के दौरान हुई हिंसक झड़प में असम पुलिस के छह जवानों की मौत हो गई और एक पुलिस अधीक्षक समेत 60 अन्य घायल हो गए। दोनों पक्षों ने हिंसा के लिए एक-दूसरे की पुलिस को जिम्मेदार ठहराया और केंद्र के दखल की मांग की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की और उनसे विवादित सीमा पर शांति बहाल करने कहा है।


Download Android App
Download iOS App



