राहुल गांधी द्वारा पुलवामा हमले को लेकर विवादित सवाल करने के बाद अब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। राहुल ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को उनकी बरसी पर याद करते हुए सवाल किया कि इस घटना से किसको फायदा हुआ। जिसके बाद से राजनीतिक माहौल गरम है और कांग्रेस नेता घेरे में हैं।
अब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि “क्या कांग्रेस के शासन में कभी सर्जिकल स्ट्राइक या हवाई हमले हुए? पहली बार, पाकिस्तान हमसे डर रहा है।” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उन पर टिप्पणी करके सुरक्षा बलों का अपमान किया है।
On a day when the whole nation salutes the bravery and valour of 40 CRPF personnel who fell in a cowardly attack abetted by Pakistan, Rahul Gandhi shamelesly asks ‘”who benefitted?”
Is he being His Master’s voice as he parrots the voice of an adversarial state pic.twitter.com/rseqVzlqZd— G Kishan Reddy (@kishanreddybjp) February 14, 2020
किशन रेड्डी ने ट्वीट कर कहा, ” जिस दिन पूरा देश पाकिस्तान की ओर से किए गए कायरतापूर्ण हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों की बहादुरी और वीरता को सलाम करता है, राहुल गांधी बेशर्मी से पूछते हैं कि किसका फायदा हुआ? क्या वह उनके गुरु की आवाज है क्योंकि वह एक प्रतिकूल स्थिति की आवाज को उठा रहे हैं।”
बता दें राहुल गांधी ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि “आखिर पुलवामा हमले से सबसे ज्यादा फायदा किसे हुआ है । उन्होंने सरकार से पुछा कि पुलवामा हमले की जांच में क्या निकला और सरकार ने इस हमले के लिए किस व्यक्ति को जवाबदेह ठहराया है।”


Download Android App
Download iOS App



