कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को एक पायलट को बोर्डिग के दौरान आग का संकेत दिखने के कारण कतर एयरवेज के विमान के प्रस्थान में पांच घंटे की देरी हुई। कतर एयरवेज के क्यूआर-541 को तड़के 3.15 बजे दोहा के लिए उड़ान भरनी थी।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने कहा कि कतर एयरवेज की उड़ान क्यूअर-541 में यात्री सवार हो रहे थे, इसी दौरान पायलट ने ऑक्जीलियरी पॉवर यूनिट में आग का संकेत देखा। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने इसे लेकर तड़के 3 बजे इमरजेंसी घोषित की, जिसे एक घंटे बाद वापस ले लिया गया। विमान की पूरी तरह से जांच के बाद आखिरकार सुबह 8.11 बजे विमान ने उड़ान भरी।


Download Android App
Download iOS App



