देश में कोरोना वायरस से स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। महाराष्ट्र में छह और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पु्ष्टि होने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या अब 159 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि कोविड-19 के छह नये मरीजों में से पांच मुंबई से और एक नागपुर से है।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में 28 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इस बीच,आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर जुट रही भीड़ से चिंतित मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को एक बार फिर लोगों अपील की है कि अनुशासन में रहे और भीड़ से दूर रहे। टेलीविजन के जरिये दिए संदेश में ठाकरे ने कहा कि सरकार ने आवश्यक वस्तुओं को 24 घंटे खोलने का फैसला किया है इसलिए कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते वे भीड़ न लगाएं।


Download Android App
Download iOS App



