कोविड-19 से निपटने में ‘नाकाम’ रहने का आरोप लगाते हुए कुमारस्वामी ने की कर्नाटक सरकार की आलोचना

Summary :

कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि वह केरल सरकार से ‘सीख’ लेने के बजाय विरोधाभासी बयान देकर अपना वक्त बर्बाद कर रहे है।

कर्नाटक सरकार पर कोरोना वायरस से नागरिकों की रक्षा करने में ‘‘नाकाम’’ रहने का आरोप लगाते हुए जद(एस) नेता एच डी कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा पर हमला बोला है। कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और मंत्रियों को सवालों के घेरे में खड़ा करते हुए सिलसिलेवार ट्वीट किए। 
उन्होंने इस संबंध में उन खबरों का जिक्र किया जिसमें कहा गया कि अस्पतालों में भर्ती करने से कथित तौर पर इनकार किए जाने के बाद कुछ मरीजों की मौत हो गई। कुमारस्वामी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और मंत्रियों पर हमला किया। 

शिवकुमार ने संभाली कर्नाटक कांग्रेस की बागडोर, प्रियंका ने बधाई देते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना

कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि वह केरल सरकार से ‘सीख’ लेने के बजाय विरोधाभासी बयान देकर अपना वक्त बर्बाद कर रहे है। उन्होंने कहा, ‘‘यह देखकर हैरानी हुई कि कोविड-19 मरीजों को बिस्तरों की कमी के कारण अस्पतालों से लौटाया जा रहा है। सरकार नागरिकों की रक्षा करने में अपने कर्तव्य का पालन करने में नाकाम रही है।’’ 
उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक को मंत्रिमंडल में समन्वय न होने के नतीजे भुगतने पड़ रहे हैं और पिछले तीन महीनों से येदियुरप्पा और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी केवल बात कर रहे हैं जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। उनका यह बयान बेंगलुरु में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने और अस्पतालों द्वारा मरीजों को लौटाए जाने के बाद उनमें से कुछ की मौत होने की खबरों के बीच आया है।

Desk Team