बीजेपी की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित कर मोदी सरकार में पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के नाम की सिफारिश की। लोजपा नेता चिराग पासवान ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने एक बैठक में सर्वसम्मति से इस आशय का प्रस्ताव पारित किया।
बैठक में पार्टी के सभी छह सांसदों और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया। चिराग ने इन खबरों को भी कोई महत्व नहीं दिया कि निवर्तमान कैबिनेट मंत्री और उनके पिता रामविलास पासवान ने नये मंत्रिपरिषद के लिए उनके नाम पर जोर दिया है। चिराग ने कहा कि यह तो पिता की भावनाएं हैं।
नरेंद्र मोदी 30 मई को दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। चिराग पासवान ने कहा कि यह मोदी का विशेषाधिकार है कि उनकी सरकार में कौन मंत्री होगा, लेकिन लोजपा नयी सरकार में रामविलास पासवान को अपना प्रतिनिधि देखना चाहेगी।


Download Android App
Download iOS App



