महाराष्ट्र में मंगलवार को 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए और लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड फॉर सेकंडरी एंड हायर सेकंडरी एडुकेशन द्वारा आयोजित परीक्षाओं में 90.25 प्रतिशत लड़कियां सफल रहीं जबकि लड़कों का यह प्रतिशत 82.40 रहा।
बोर्ड ने हायर सेकंडरी सर्टिफिकेट की परीक्षा फरवरी-मार्च महीने में करवायी थी। बोर्ड अध्यक्ष शकुंतला काले ने बताया कि इस साल कुल 85.88 प्रतितशत विद्यार्थी सफल रहे।
परीक्षा के लिए 14,23,503 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इनमें 14,21,936 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 12,21,159 पास हुए। विज्ञान विषय में 92.60 छात्र उत्तीर्ण हुए जबकि कला और वाणिज्य में यह प्रतिशत क्रमश: 76.45 और 88.28 रहा।


Download Android App
Download iOS App



