मकर संक्रांति के अवसर पर शनिवार दोपहर तक लाखों श्रद्धालु यहां गंगासागर में डुबकी लगा चुके हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं का एक वर्ग कोविड-19 सुरक्षा नियमों की अनदेखी करता भी नजर आया ।
स्नान का समय शनिवार तड़के से दोपहर 12.30 बजे तक रहा और भक्त और साधु स्नान करने के बाद विजय का संकेत चिह्न दिखाते नजर आए।
भक्त और साधु स्नान करने के बाद विजय का संकेत चिह्न दिखाते नजर आए
उत्तर प्रदेश के महोबा से आए अधेड़ उम्र के एक श्रद्धालु को अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद मेला मैदान से हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल ले जाया गया।
स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या का पता नहीं चल सका
पश्चिम बंगाल के बिजली मंत्री अरूप विश्वास बुधवार से यहां डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि शुक्रवार और शनिवार को स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या का पता नहीं चल सका है।
पिछले साल मकर संक्रांति पर दो दिन में कुल 15.5 लाख लोगों ने किया था स्नान
हालांकि, दक्षिण 24 परगना जिले के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले साल मकर संक्रांति पर दो दिन में कुल 15.5 लाख लोगों ने स्नान किया था। इस बार उक्त संख्या के लगभग 25 प्रतिशत लोगों ने स्नान किया है।


Download Android App
Download iOS App



