भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन ने आज बिहार के 39वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में यहां राजभवन में पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मुकेश आर शाह ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। टंडन ने सत्य पाल मलिक का स्थान लिया जिन्होंने आज दिन में जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के पद की शपथ ली है।
लखनऊ में 12 अप्रैल 1935 को जन्मे लालजी टंडन ने 1970 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वह दो कार्यकाल के लिए उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी रहे। वह उत्तर प्रदेश में एक से ज्यादा बार मंत्री भी रहे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी माने जाने वाले टंडन ने 2009 में लखनऊ लोकसभा सीट जीती। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने 2005 में सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा की थी।


Download Android App
Download iOS App



