आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी राबड़ी यादव के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। इस बीच लालू यादव ने जाते-जाते बीजेपी पर हमला किया जब उनसे पूछा गया कि कर्नाटक चुनाव पर क्या कहेंगे तो उन्होंने कहा कि बीजेपी का सफाया हो गया।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर बोले लालू
इसके बाद उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर भी हमला किया और कहा कि बाबा कौन चीज है। वो कोई बाबा है? आपको बता दें धीरेंद्र शास्त्री का पटना में तीन दिनों का कार्यक्रम था उनके पटना के दौरे को लेतक तेजस्वी यादव और तेजप्रताप ने सवाल खड़े किए थे। वो कह रहे थे कि हमारे पास धीरेंद्र शास्त्री के पास जाने का समय नही है। इसके बाद से ही वो कई दिनों तक विवादों मे रहे
रूटीन चेकअप के लिए पहुंचे लालू
जानकारी के मुताबिक लालू प्रसाद पहले दिल्ली जाएंगे और यहीं उनका रूटीन चेकअप होगा। अगर जरूरत पड़ी तो वो सिंगापुर भी जा सकते हैं। लेकिन चेकअप के बाद वे जल्द ही पटना लौटेंगे। पिछले साल चार दिसंबर को सिंगापुर में लालू प्रसाद की किडनी ट्रांसप्लांट कराई गई थी। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी दी थी। इसके बाद लालू 11 फरवरी को सिंगापुर से दिल्ली आए थे। दिल्ली में तीन महीना रहने के बाद वो 28 अप्रैल को पटना पहुंच गए थे।
लालू से मिले नीतीश कुमार
लालू यादव जबसे बिमार हुए है तबसे उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहता था। पटना आने के बाद यह पहली बार राबड़ी देवी के आवास से बाहर निकले थे और 12 मई को पटना के हाई कोर्ट मजार पर भी चादरपोशी करने गए थे। लालू के आने के बाद सीएम नीतीश कुमार भी जाकर उनसे मिले थे। इन सबके बीच तेजस्वी यादव औऱ तेज प्रताप के बाद लालू भी धीरेंद्र शास्री का विरोध कर रहे है।
लालू यादव दिल्ली के लिए रवाना, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर बोले- बाबा कौन चीज है, वो कोई बाबा है?
Summary :
Lalu Yadav left for Delhi, said on Dhirendra Krishna Shastri – What is Baba, is he a Baba?


Download Android App
Download iOS App



