जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। अधिकारियों ने कहा कि जवान पुलवामा के अवंतीपोरा इलाके में तैनात था। एक अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में भेज दिया गया है। इस घटना में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है, और यह पता लगाया जा रहा है कि जवान को इतना बड़ा कदम उठाने को क्यों मजबूर होने पड़ा।
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में CRPF के जवान ने खुद को गोली मारी
Summary :
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।


Download Android App
Download iOS App



