लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने सपने में किए भगवान के दर्शन, वीडियो शेयर किया

Summary :

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कुछ न कुछ एसा करते रहते है जिसकी वजह से वो वायरल हो जाते है। इन सबके बीच उनके सपनो को लेकर खुब चर्चा हो रही है क्योंकी तेजस्वी को एक बाऱ फिर सपना आया जिसमें उन्होंने भगवान कृष्ण के दर्शन किए। बकायादा उन्होंने अपने सपने का वीडियो भी शेयर कर दिया है।

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कुछ न कुछ एसा करते रहते है जिसकी वजह से वो वायरल हो जाते है। इन सबके बीच उनके सपनो को लेकर खुब चर्चा हो रही है क्योंकी तेजस्वी को एक बाऱ फिर सपना आया जिसमें उन्होंने  भगवान कृष्ण के दर्शन किए। बकायादा उन्होंने अपने सपने का वीडियो भी शेयर कर दिया है। पहले तो वो बोलकर बताते थे कि उन्हें मुलायम सिंह का सपना आया लेकिन इस बार तो उन्होंने भगवान का दर्शन करते हुए सपने का वीडियो ही शेयर कर दिया है। तेजप्रताप कह रहे है कि उन्होंने अपने सपने में भगवान कृष्ण को देखा।
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया वीडियो
उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए  लिखा कि मैं आपका सार्वभौमिक रूप देख रहा हूं। जिसमें चमकते हुए चक्र और गदा से सजाए गए हथियार हैं, जो हर जगह ब्रह्मांड के तेज प्रकाश के रूप में चमक रहे हैं। उनके इस चमत्कार वाले सपने का वीडियो खुब  वायरल हो रहा है  हाला्कि पंजाब केसरी इस वीडियो की  पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो में तेज प्रताप सोते हुए नजर आए
शेयर किए गए वीडियों में वीडियो में तेज प्रताप सोते हुए नजर आ रहे हैं और उन्हें महाभारत युद्ध और भगवान कृष्ण के सपने आते हैं। सपने में भगवान को देखकर तेजप्रताप सदमे से जाग गए। लेकिन ये  पहली बार नहीं है तेजप्रताप  ने अपने समर्थकों तक पहुंचने के लिए अपने सपनों का इस्तेमाल किया। इससे पहले 22 फरवरी को, उन्होंने पटना में  साइकिल की सवारी की और तब उन्होंने कहा कि  दिवंगत समाजवादी पार्टी  के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से प्रेरणा ली, जब उन्होंने नेता जी को अपने सपने में देखा।
भगवान कृष्ण के रूप में तैयार होना चाहते है तेजप्रताप
आपको बता दें तेज प्रताप भगवान कृष्ण के रूप में तैयार होने और खुद को हिंदू भगवान से तुलना करने के लिए पापुलर हैं। उन्होंने अपने भाई तेजस्वी यादव को ‘अर्जुन’ और खुद को ‘कृष्णा’ बताया था। लेकिन अब उन्हें भगवान के दर्शन भी होने लगे है।

Desk Team