बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी कमबैक फिल्म पठान से बॉक्स ऑफिस का मौसम बदल दिया था। फिल्म की रिलीज के इतने टाइम बाद अबतक लेकिन फैंस से सिर से पठान का खुमार नहीं उतरा है। पठान के गानें लोगों को जुबानी याद है और पठान का फीवर लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पठान के गाने ‘झूमे जो पठान’ पर तो सोशल मीडिया पर रील्स और तमाम वीडियो की बाढ़ आई हुई है।

अब इस लिस्ट में एक और नाम शुमार हो गया है और वो कोई और नहीं बल्कि इंडियन क्रिकेट टीम के दिग्गज प्लेयर रहे इरफान पठान के बेटे का है। क्रिकेटर ने खुद सोशल मीडिया पर अपने लाडले का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके नन्हें से बेटे किंग खान के गाने ‘झूमे जो पठान’ पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं। क्रिकेटर के लाडले के इस वीडियो पर शाहरुख खान ने खुद रिएक्ट किया है।

बता दें कि इरफान खान ने ट्वीटर पर अपने लाडले के डांस वीडियो को शेयर किया था। वीडियो में क्रिकेटर के नन्हे से बेटे को मोबाइल पर पठान फिल्म के गाने ‘झूमे जो पठान’ को सुनते हुए और लास्ट में उस पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को पोस्ट करते हुए इरफान ने शाहरुख खान को टैग करते हुए लिखा था कि “खान साहब प्लीज अपनी लिस्ट में एक और सबसे क्यूटेस्ट फैन को शामिल करें।”
Khansaab @iamsrk please add one more cutest fan in your list… pic.twitter.com/peCMLOorbJ
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) March 22, 2023
किंग खान भी ट्वीटर पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फैंस के सवालों का जवाब देते नजर आते हैं। ऐसे में इरफान खान के बेटे के इस वीडियो पर जैसे ही सुपरस्टार की नजर पड़ी। वो खुद को इस पर रिएक्ट करने से रोक नहीं पाए। बादशाह एक्टर ने इस क्लिप को दोबारा पोस्ट किया और साथ क्रिकेटर की बेटे के डांस की तारीफ करते हुए लिखा, “ये तुमसे ज्यादा टैलेंटेड निकला…छोटा पठान।”
Yeh tumse zyaada talented nikla….chota Pathaan https://t.co/gK0rumQC5a
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 22, 2023
पठान की बात करें तो इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आए थे। ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, अब पठान 22 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई है।


Download Android App
Download iOS App



