उत्तराखंड के मैदान से लेकर अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में गुरूवार शाम से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। राज्य के विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के कारण सड़कों पर पहाड़ से पत्थर टूटकर गिरने की सूचना है।
रात 1045 बजे मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ से नौ किलोमीटर आगे स्थान संगलाई के पास गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन होने से बाधित हुआ है। इस सम्बन्ध में सेना के सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को अवगत करा दिया गया है। मार्ग सुचारू किये जाने हेतु जेसीबी भेजी गई है।
राज्य आपदा नियंत्रण केंद, के अनुसार रात करीब 1056 बजे बीआरओ द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त स्थान पर लगातार पत्थर गिरने के कारण मार्ग को अभी सुचारू करना संभव नहीं है। अब कल सुबह ही उक्त मार्ग को सुचारू किया जाएगा।
उधर, देहरादून में करीब एक घंटे से भारी बारिश होने के कारण नदी किनारे बने घरों में पानी भर गया है। सड़कों पर पानी भर गया है। कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है।


Download Android App
Download iOS App



