देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते जलजमाव की खबरे आ रही है, तो वहीं इसके साथ ही पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा भी बढ़ जाता है। उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित सिक्किम इस समय भूस्खलन की समस्या से परेशान है। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग 10 अवरुद्ध हो गया और सिक्किम शेष भारत से कट गया। प्रशासन के आला अधिकारियों ने सोमवार सुबह यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जवान पश्चिम बंगाल के कालिमपोंग में 29 माइल इलाके में राजमार्ग को साफ कर रहे हैं जहां भूस्खलन हुआ। अधिकारियों ने कहा कि रात को हुए भूस्खलन के कारण जमा हुए मलबे से मार्ग अवरुद्ध हो गया और एक तरफ का यातायात बहाल करने के लिए रास्ते को साफ करने में थोड़ा समय लगेग। उन्होंने कहा कि इस समय एक संकरे वैकल्पिक रास्ते से वाहनों को निकाला जा रहा है।

उधर, दूसरी ओर, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 38,948 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,30,27,621 हो गई। वहीं, 219 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,40,752 हो गई। पिछले 167 दिन में सामने आए संक्रमण से मौत के ये सबसे कम मामले हैं और कोविड-19 मृत्यु दर भी घटकर 1.33 प्रतिशत हो गई है।
आंकड़ों के अनुसार, देश में 23 मार्च को एक दिन में कोविड-19 से 199 लोगों की मौत हुई थी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,04,874 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.23 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 5,174 कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.44 प्रतिशत है।

Download Android App
Download iOS App