भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई की उपाध्यक्ष शशिकला पुष्पा के थूथुकुडी स्थित घर पर बदमाशों ने हमला किया और उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि बदमाशों के एक समूह ने बृहस्पतिवार को उनके घर में तोड़फोड़ की और घर के सामने खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के समय वह पार्टी के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पड़ोसी कन्याकुमारी जिले में थीं।
अन्नाद्रमुक से भाजपा में शामिल होने वाली पूर्व राज्यसभा सदस्य पुष्पा ने ट्विटर पर घटना की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “ विचारधारा के स्तर पर भाजपा का मुकाबला नहीं कर पाने वाली द्रमुक ने हिंसा का सहारा लेते हुए मेरे घर और कार को नुकसान पहुंचाया।”उन्होंने दावा किया कि इससे भाजपा सदस्यों का मनोबल कम नहीं होगा।भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई और उपाध्यक्ष नारायणन तिरुपति ने हमले की निंदा की।
पार्टी के एक अन्य उपाध्यक्ष कारू नागराजन ने कहा कि दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग करते हुए डीजीपी शैलेंद्र बाबू को शिकायत दी गई है।भाजपा की थूथुकुडी दक्षिण जिले की प्रभारी पुष्पा थूथुकुडी की महापौर रह चुकी हैं।पुलिस ने घटना के संबंध में 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।


Download Android App
Download iOS App



