मध्यप्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि नेता का कद उसके सीने के माप से नहीं, बल्कि काम से पता चलता है। दिग्विजय सिंह ने आज ट्वीट करते हुए मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नेता का कद उसके सीने की माप से नहीं, काम से पता चलता है। मोदी ने 2014 में जो वादे किए थे, उसकी सफलता पर बात करनी थी, लेकिन वे तो काम की बात छोड़ हर मुद्दे पर बोल रहे हैं।
दिग्विजय ने कहा कि मोदी पिंक रेवोल्यूशन पर बहुत बोले थे। बीफ़ निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का वादा था। पर भाजपा के राज में ये और बढ़ गया। भारत दुनिया का 18 फीसदी से अधिक बीफ निर्यात करता है। एक तरफ बिजनेस चलता रहा, दूसरी तरफ गाय के नाम पर बेगुनाह इंसानों की हत्याएं होती रहीं। सब कुछ चुनावी जुमला है। उन्होंने कई क्षेत्रों में मोदी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बीमार है और अच्छे दिन पता नहीं कहां हैं।


Download Android App
Download iOS App




