सूत्रों के अनुसार, मशहूर टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। लिएंडर पेस की बीजेपी में जॉइनिंग जल्दी ही दिल्ली में हो सकती है। लिएंडर पेस ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से कोलकाता में मुलाकात की है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी लिएंडर पेश का इस्तेमाल चुनाव प्रचार में कर सकती है।
Leander Paes Meets BJP Chief: 2 चरणों में चुनाव

दो चरणों में सूबे में चुनाव होंगे। पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा। चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हाल ही में चुनाव आयोग ने राज्य की पहली पूरक वोटर लिस्ट जारी की है। इस पूरक सूची में उन मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं जिनके मामले फरवरी 2026 में प्रकाशित फाइनल रोल के समय “अंडर अड्ज्यूडिकेशन” थे।
चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, फाइनल लिस्ट में लगभग 58 लाख ऐसे एंट्रीज अड्ज्यूडिकेशन के अधीन चिह्नित थीं. अब इनमें से 29 लाख से ज्यादा मामलों की जांच पूरी हो चुकी है और योग्य पाए गए मतदाताओं के नाम इस पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट में जोड़ दिए गए हैं।
Leander Paes Bengal Politics: 2021 में ज्वाइन की थी TMC
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले लिएंडर पेस की बीजेपी में शामिल होने की खबरें हैं, जिसे एक रणनीतिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि टेनिस की पारियों के बाद अब वे राजनीतिक पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी पेस की लोकप्रियता का फायदा उठाकर शहरी और युवा मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर सकती है। पेस पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़े थे और अक्टूबर 2021 में गोवा में ममता बनर्जी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए थे। हालांकि, जनवरी 2022 में गोवा चुनावों से पहले उन्हें पार्टी की राज्य समिति में शामिल नहीं किया गया था, जिससे उनकी भूमिका को लेकर सवाल उठे थे।
यह भी पढ़ें – Tamil Nadu Elections 2026: AIADMK ने 23 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, पूर्व CM पलानीस्वामी को भी मिला टिकट


Download Android App
Download iOS App




