Tamil Nadu Elections 2026: AIADMK ने 23 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, पूर्व CM पलानीस्वामी को भी मिला टिकट

Summary :

Tamil Nadu Elections 2026 AIADMK List: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 का बिगुल बज चुका है। चुनावी माहौल के बीच AIADMK ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की की है, जिससे चुनावी माहौल और रोमांचक हो गया है। इस लिस्ट में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री Edappadi K. Palaniswami को भी मैदान में उतारा गया है. पार्टी आलाकमान का कहना है कि जमीनी पकड़ और अनुभव के आधार पर इन प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगी है। पार्टी ली लिस्ट जारी होने…

Tamil Nadu Elections 2026 AIADMK List: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 का बिगुल बज चुका है। चुनावी माहौल के बीच AIADMK ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की की है, जिससे चुनावी माहौल और रोमांचक हो गया है। इस लिस्ट में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री Edappadi K. Palaniswami को भी मैदान में उतारा गया है.

पार्टी आलाकमान का कहना है कि जमीनी पकड़ और अनुभव के आधार पर इन प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगी है। पार्टी ली लिस्ट जारी होने के बाद सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं और अब अन्य पार्टियों की रणनीति पर भी लोगों की नजर बनी हुई है।

Tamil Nadu Elections 2026 AIADMK List: इन्हें मिला मौका

Tamil Nadu Elections 2026 AIADMK List
Tamil Nadu Elections 2026 AIADMK List (Source: Social Media)

Tamil Nadu Elections 2026: 23 को होगा मतदान

Tamil Nadu Elections 2026
Tamil Nadu Elections 2026 (Source: Social Media)

बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल 2026 को एक ही फेज में संपन्न होंगे। मतगणना 4 मई को होगी। वहीं 234-सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 10 मई को खत्म हो रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (SPA), जिसमें कांग्रेस, DMDK और अन्य पार्टी के बीच होते हुए दिख रहा हैं. यह AIADMK के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के बीच है, जिसमें BJP और पट्टाली मक्कल काची (PMK) गठबंधन सहयोगी हैं।

Also Read: भवानीपुर में सुरजीत रॉय को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त करने पर टीएमसी ने जताई आपत्ति, चुनाव आयोग से की शिकायत

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।