Gas Pipeline Rules 2026: भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश की ऊर्जा व्यवस्था को बदलने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पाद वितरण आदेश, 2026 को तुरंत लागू कर दिया गया है। आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत आए इस नियम का उद्देश्य ये है कि अब देश में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम तेज और आसान बनाना है, ताकि लोगों तक गैस सुविधा पहुंच सके।
Gas Pipeline Rules 2026: काम रुकने की परेशानी होगी ख़त्म

इन नियम के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए सरकारी मंजूरी में देर नहीं होगी। अगर तय समय सीमा के अंदर अनुमति नहीं मिलती है, तो उसे अपने आप मंजूर माना जाएगा। इससे काम रुकने की परेशानी ख़त्म होगी और परियोजनाएं समय पर पूरी होंगी। सरकार ने एक समान व्यवस्था लागू की है, जिससे अलग-अलग राज्यों या विभागों से बार-बार अनुमति लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे प्रक्रिया आसान हो जाएगी और काम तेजी से होगा।
अवैध वसूली पर भी रोक
इसके बाद स्थानीय स्तर पर होने वाली अवैध वसूली पर भी रोक लगाई है। पहले कई जगहों पर अधिकारी या निकाय अतिरिक्त शुल्क लेते थे, लेकिन अब इसे ख़त्म कर दिया गया है। इससे कंपनियों और उपभोक्ताओं दोनों को राहत मिलेगी। सड़क खुदाई और मरम्मत के लिए भी नियम बनाए गए हैं, जिन्हें ‘डिग एंड रिस्टोर’ और ‘डिग एंड पे’ नीति कहा गया है।
इससे पाइपलाइन का काम बिना किसी विवाद के पूरा होगा और सड़कें भी समय पर ठीक हो जाएंगी। इस फैसले का सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा, क्योंकि अब शहरों में पाइप गैस यानी PNG कनेक्शन तेजी से पहुंचाए जाएंगे। इससे लोगों को बार-बार गैस सिलेंडर के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा और सुविधा आसान हो जाएगी।
Gas Pipeline Rules 2026: इससे क्या फायदा होगा?

जहां एक तरफ सरकार ने प्रक्रिया आसान कर दी हैम, वहीं दूसरी तरफ कंपनियों के लिए भी नियम बनाएं हैं। जैसे बैंक गारंटी और पारदर्शी प्रक्रिया, ताकि काम की गुणवत्ता और सुरक्षा बनी रहे। सरकार का लक्ष्य है कि भारत को एक गैस आधारित अर्थव्यवस्था बनाएं। इससे उद्योगों को सस्ती ऊर्जा मिलेगी, प्रदूषण कम होगा और देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी।
यह भी पढ़ें: ‘111 नहीं, सिर्फ 11 विधायक दो फिर दिखाएंगे ताकत’, बुलडोजर और एनकाउंटर पर AIMIM नेता शौकत अली का विवादित बयान


Download Android App
Download iOS App




