‘111 नहीं, सिर्फ 11 विधायक दो फिर दिखाएंगे ताकत’, बुलडोजर और एनकाउंटर पर AIMIM नेता शौकत अली का विवादित बयान

Summary :

AIMIM Leader Controversial Remarks: उत्तर प्रदेश में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने विवादित बयान दिया है, जिसके बाद प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। AIMIM नेता मेरठ पहुंचे थे, वहां उन्होंने कहा कि “हमें 111 नहीं सिर्फ 11 विधायक दे दो तो वो अपनी ताकत दिखा देंगे और किसी मुसलमान का एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा।” अपने भाषण के दौरान उन्होंने मस्जिदों और मदरसों की सुरक्षा को लेकर भी कहा कि अगर हमें इन जगहों कि सुरक्षा करनी है तो फिर एक डंडा, एक झंडा और एक नेता बनाना होगा। AIMIM प्रदेश अध्यक्ष…

AIMIM Leader Controversial Remarks: उत्तर प्रदेश में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने विवादित बयान दिया है, जिसके बाद प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। AIMIM नेता मेरठ पहुंचे थे, वहां उन्होंने कहा कि “हमें 111 नहीं सिर्फ 11 विधायक दे दो तो वो अपनी ताकत दिखा देंगे और किसी मुसलमान का एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा।” अपने भाषण के दौरान उन्होंने मस्जिदों और मदरसों की सुरक्षा को लेकर भी कहा कि अगर हमें इन जगहों कि सुरक्षा करनी है तो फिर एक डंडा, एक झंडा और एक नेता बनाना होगा।

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली मेरठ में आयोजित ईद मिलन समारोह में पहुंचे थे, जहां उन्होंने कई मुद्दों पर सरकार और प्रशासन को घेरा। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें 111 नहीं, बल्कि सिर्फ 11 विधायक दे दिए जाएं, तो वे अपनी ताकत दिखा देंगे।

‘एनकाउंटर करने वालों का भी एनकाउंटर होगा’

उन्होंने जनता से कहा कि “मैं आपसे वादा करके जा रहा हूं कि यूपी में अगर किसी मुसलमान का एनकाउंटर होगा तो एनकाउंटर करने वालों का भी एनकाउंटर होगा।” इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि आपने जिसके 111 विधायक जिताए, वही अब यह कह रहे हैं कि उनकी सरकार नहीं है वो क्या कर सकते है।

AIMIM के नेता ने आरोप लगाया कि प्रदेश में मदरसों पर ताले लगवाए गए, लोगों के घरों पर बिना कारण बुलडोजर चलाए गए और बेगुनाहों को निशाना बनाया गया। इस देश को आजाद कराने में उनके समुदाय की भी भूमिका रही है। लेकिन, उनके साथ सबसे ज्यादा ज्यादती हो रही है।

नेता ने की मस्जिदों की सुरक्षा के लिए एकजुट होने की अपील

शौकत अली ने अपने समर्थकों से अपील की कि अगर मस्जिदों ओर मदरसों की हिफाजत करनी है, तो ‘एक डंडा, एक झंडा और एक नेता’ के तहत एकजुट होना होगा और विधानसभा तक पहुंच बनानी होगी। इस दौरान उन्होंने विकास के मुद्दे को लेकर भी यूपी सरकार को घेरने का प्रयास किया।

AIMIM नेता ने कहा कि विकास गोरखपुर और सैफई तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि मेरठ को भी इसका हक मिलना चाहिए। उन्होंने मेरठ के पुलिस कप्तान के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें सड़क पर नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात की गई थी। इस पर उनका कहना था कि रामनवमी के जुलूस के दौरान भी ऐसे ही सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

यह भी पढ़ें: Delhi रेलवे स्टेशन बना जासूसी का अड्डा? CCTV से Pakistan कनेक्शन का खुलासा

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।